Mahindra XUV e8 महिंद्रा एंड महिंद्रा की आने वाली नई इलेक्ट्रिक कार होने वाली है | जो की महिंद्रा की SUV 700 का नया रूप होने वाला है | महिंद्रा एंड महिंद्रा को वेसे तो प्रीमियम और दमदार कार बनाने के लिए जाना जाता है | India में एक बार फिर EV सेगमेंट का HYPE ( प्रचार ) जोरो शोरो से चल रहा है |जो की भारतीय बाजारों में EV खरीदारों के रूप में आसानी से देखने को मिल जाता है
INDIA में ईवी सेगमेंट को एक बार फिर से नए रूप में तैयार करके XUV e8 के अवतार को अत्याधुनिक तकनीक, प्रदर्शन और स्थिरता को लोगो में सबसे आगे लाने की तैयारी पूरी कर ली है | जहाँ XUV e8 के फीचर्स, आवश्यकता से अधिक RANGE और यह इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने लॉन्च से पहले ही धूम क्यों मचा रही है | इसके बारे में हम आगे जानेगे |
Table of Contents
Bold step into the electric world
महिंद्रा एंड महिंद्रा भारत के SUV सेगमेंट में एक प्रमुख कार बनाने वाली कंपनी रही है | औरअब Upcoming New Mahindra XUV e8 इलेक्ट्रिक कार (ईवी) बनाने के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण छलांग लगा रहा है | महिंद्रा के INGLO EV प्लेटफॉर्म के आधार पर बनी कार XUV e8 इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाजार पर हावी होने की कंपनी की महत्वाकांक्षी योजनाओं का हिस्सा है | XUV e8 भारतीय बाजार में मौजुद सभी मॉडल्स का एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल होने वाला है | जो की यह SUV के भविष्य को आगे तक लेके जायेगा | XUV e8 को भारत में लम्बे समय तक चलने और सुविधा संपन्न वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनाया गया है |
Mahindra XUV e8 Expected Range and Performance
Mahindra XUV e8 का INDIA में सबसे ज्यादा HYPE (प्रचार ) इसकी लम्बी दुरी की RANGE के कारण बना हुआ है | जो Mahindra e8 और भी ज्यादा दमदार बनाता है | सूत्रों के अनुसार पता चला है की XUV e8 को एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किलोमीटर से 450 किलोमीटर की दुरी को आसानी से तय कर सकती है | जो शहरी यात्राओं और लंबी दूरी की यात्राओं दोनों के लिए उपयोगी साबित होने वाली है |
Key Performance Highlights
- Battery Pack: XUV e8 में 60 से 80 kwh की बैटरी होने की उम्मीद लगायी जा रही है | जो लंबी दूरी के लिए बनायी गयी है |
- Powertrain: डुअल मोटर और AWD जैसी तकनिकी के साथ SUV लगभग 300 से 350 bhp का Output देने की संभावना है |
- Charging: इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है | जिससे बैटरी एक घंटे से भी कम समय में लगभग 80% तक चार्ज हो जाएगी |
Mahindra XUV e8 The Exterior Design is cool and stylish
महिंद्रा XUV e8 के डिज़ाइन को काफी हद तक प्रीमियम और स्टाइलिश बनाया गया है | जो लोगो को देखते ही पसंद आ रही है | वेसे तो महिंद्रा e8 के डिज़ाइन को XUV 700 के जैसा ही रखा गया है | लेकिन महिंद्रा e8 के फ्रंट बम्पर को एकदम सिंपल प्लेन बनाया गया है | जो आज कल की इलेक्ट्रिक कारो की पहचान बन गया है |
Mahindra XUV e8 में सीटो को पहले वाली SUV की तरह ही तीन लाइनों में लगाया गया है | इसके साथ ही XUV e8 को 4740 मिमी लंबी, 1900 मिमी चौड़ी और 1760 मिमी ऊँची बनाया है | जिसमें इसमें 2762 मिमी का व्हीलबेस मिलता है | जो इसे XUV700 से 45 मिमी लंबा, 10 मिमी चौड़ा और 5 मिमी ऊंचा बनाता है | जिससे XUV e8 का व्हीलबेस XUV700 से सिर्फ़ 7 मिमी लंबा हो जाता है |
Exterior Features
LED DRL: DRL लाइट्स SUV की सामने की पूरी चौड़ाई को कवर की हुई दी गयी है |
Aerodynamic body lines: XUV e8 की बॉडी को ऐसा बनाया गया है | जिस से जब भी कार आगे की तरफ चले तो हवा के वेग को आसानी से पीछे की तरफ छोड़ सके जिससे गाड़ी की गति में और अधिक हो जाये | जिस से बैटरी खपत भी कम होती है | जिस से हम लंबी दूरी तय कर पाते है |
Mahindra XUV e8 Luxurious Interior Design
Mahindra SUV e8 के इंटीरियर को बहुत ही शानदार एवम प्रीमियम बनाया गया है | जो इसके अंदर की खूबसूरती को और भी ज्यादा अच्छा बना देता है | इसके पेटेंट से पता चलता है की इसमें तीन अलग अलग स्क्रीन होगी | जो सामने की तरफ लगे पुरे डैशबोर्ड की चौड़ाई को कवर करके इनस्टॉल की गयी है | जहाँ XUV 700 में दो स्क्रीन का सेटअप दिया गया था | वही अब XUV e8 को तीन स्क्रीन सेटअप के साथ महिंद्रा XUV 700 का अपडेटेड वर्जन माना जा रहा है |
इनमे बीच वाली एक स्क्रीन सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन होगी और एक दूसरी पैसेंजर स्क्रीन जिसके दोनों साइड में AC इवेंट को लगाया गया है | और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले को शामिल किया गया है | जो की तीनो स्क्रीनो में महिंद्रा के एड्रेनॉक्स सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा |
इसके साथ ही Mahindra SUV e8 नए दो-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील में बॉस पर ग्लास जैसी फिनिश है | और जहाँ तक सम्भावना है इसमें नई टाटा एसयूवी की तरह एक इल्यूमिनेटेड LOGO होगा |और इसके साथ ही स्टीयरिंग में चार टॉगल स्विच भी दिया हैं | साथ ही XUV e8 में XUV700 से HVAC और सेंटर कंसोल कंट्रोल जैसे कुछ स्विच बटन होंगे | इसका इंटीरियर लेआउट महिंद्रा एंड महिंद्रा कूप SUV डेरिवेटिव XUV e9 में भी बनाया जा सकता है |
Flat Bottom Steering Wheel (फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील का राज)
Mahindra XUV e8 में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील का कॉन्सेप्ट महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का सब से पहला कारण पर्याप्त रूप से मिलने वाला लेगरूम लगता है | क्योकि फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील में स्टीयरिंग की गोलाई कम हो जाती है | जिससे स्टीयरिंग व्हील और सीट के बीच में ज्यादा जगह बन जाती है | इससे ड्राइवर को कार में आसानी से अंदर और बाहर निकलने में मदद मिलती है | इसके साथ ही मोटे लोगो के लिए तो फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग वाली कार एक वरदान जैसी होती है |
Advantages of flat bottom steering wheel
जहाँ पहले रेसिंग कारो में ही फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया जाता था | क्योकि रेसिंग कारो में स्टीयरिंग व्हील और सीटे फिक्स होती है | जिससे ड्राईवर को काफी कम समय में अन्दर और बहार आने में आसनी होती है | लकिन अब फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील केवल रेसिंग कारो में ही नहीं बल्कि हर नई कार में देखने को मिल जाता है |
Why the Hype?
Mahindra SUV e8 के बहतरीन फीचेर्स ,अधिक RANGE और प्रीमियम लुक के कारण इस कार का INDIA में इतनी HYPE (चर्चा) हो रही है | वही भारत सरकार द्वारा XUV e8 पे सब्सिडी का प्रावधान भी दिया गया है जिससे EV खरीदारों में काफी उत्साह दखने को मिल रहा है | जिसका लाभ उठाने के लिए महिंद्रा पूर्ण रूप से तैयार है |
Key Factors Driving the Hype
Powerfull Brand Legacy: जिस प्रकार XUV700 ने लोगो के बीच अपनी जगह बनाई है | उसी तरह XUV e8 की लोकप्रियता ने भी महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के लिए उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं |
Growing EV SECTOR : भारत तेजी से अपने ईवी चार्जिंग सिस्टम को ज्यादा से ज्यादा बढ़ा रहा है | जिससे भारत की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी |
ECO Friendly Target : इलेक्ट्रिक कार चलाने वाले लोग पर्यावरण के अधिक जागरुक हो रहे हैं |
Technology Taste: XUV e8 नई तकनीकी प्रेमी लोगो को अपनी और अधिक आकर्षित करती है जो बदलाव को अधिक महत्व देते हैं |
Mahindra XUV e8 Advanced Features and Connectivity
महिंद्रा XUV e8 एक INGLO प्लेटफार्म पे बनी इलेक्ट्रिक SUV होने वाली है | जो अधिक सुविधाओं और प्रीमियम लुक देने के लिए डिज़ाइन किया गया है | यह इसकी एडवांस TECHNOLOGY को देखाता है |
Advanced Features
1. Powerful Electric Drivetrain:
- यह XUV e8 पावरफुल बैटरी बैकअप के साथ अधिक रेंज और फ़ास्ट चार्जिंग का वादा करती है |
- यह ऑल-व्हील-ड्राइव विकल्प के लिए डुअल मोटर सेटअप एक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करता है |
2. Adaptive LED Headlights:
- महिंद्रा e8 में रात की ड्राइव और किसी भी मौसम में बेहतर ड्राइविंग के लिए स्मार्ट हेड लाइट को लगाया गया है |
3. Panoramic Sunroof:
Mahindra e8 में एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ़ दिया गया है जो इसके अंदर के अनुभव को और अधिक प्रीमियम बना देता है
4. Multi-Zone Climate Control:
कार में बैठे सभी लोगो के लिए अलग अलग Tamperature सेटिंग का आप्शन भी दिया गया है |
5. ADAS Technology:
अधिक सुरक्षा और आरामदायक ड्राइविंग के लिए इसमें (ADAS) ब्रैक सिस्टम जैसे अचानक ब्रैक ,ब्लैक स्पॉट जगहो पर अपने आप ब्रैक लेना आदि |
Connectivity Features:
1. Twin Infotainment Screens:
Mahindra XUV e8 को और अधिक प्रीमियम बनाने के लिए इसमें दो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है |
2. AI-Based Voice Assistant:
इसमें एक स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है जो कार के विभिन्न कार्यों को नियंत्रित करने के लिए दी गयी कमांड को समझता है |
3. Connected Car Technology:
इसमें स्मार्टफोन aap के द्वारा रिमोट कंट्रोल सही समय और कार की वास्तविक लोकेशन का भी पता किया जा सकता है |
4. Seamless Device Integration:
इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले भी दिया है जिससे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और भी आसन हो जाती है |
Mahindra XUV e8 Price and a Launch Date
महिंद्रा XUV.e8 जिसे अब XEV 7e के नाम से जाना जायेगा | इस कार को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अप्रैल 2025 लॉन्च कर सकती है | अगर इसकी कीमत के बात करे तो यह कार लगभग 25 लाख से 30 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है |
XUV e8 Competition In The Market
महिंद्रा एंड महिंद्रा की XUV e8 का भारत में सीधा मुकाबला भारत की और EV कारो से होगा जो Maruti Suzuki eVX, Hyundai Creta EV, Tata Harrier EV है |
Final Thoughts
Mahindra XUV e8 के परिणाम की बात करें तो यह एक आधुनिक, प्रीमियम और लम्बे समय तक चलने वाली इलेक्ट्रिक SUV है | जो भविष्य में पड़ने वाली ज़रूरतों और पर्यावरण के अनुकूल समाधान डिज़ाइन की गई है | इसका मुख्य उद्देश्य इसे खरीदने वालो ग्राहकों को एक शानदार ड्राइविंग का अनुभव के साथ लंबी रेंज और आधुनिक तकनीक भी प्रदान करना है |
1. What is the range of Mahindra XUV e8?
ANSWER: Mahindra XUV.e8 is expected to have a range of up to 450 kilometers on a full charge
2. What is the price of the Mahindra XUV.e8?
ANSWER: Expected price range of 25 Lakh TO 30 Lakh
Divesh nice car
Divesh
Nice car